हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड से जारी डेटशीट के अनुसार 10 जून से कंपार्टमेंट परीक्षाएं होंगी। बोर्ड से जारी डेटशीट के अनुसार जमा दो की परीक्षाएं मॉर्निंग और इवनिंग दो सेशन में ली जाएंगी।
मैट्रिक की परीक्षाएं मॉर्निंग सेशन में होंगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि कंपार्टमेंट की परीक्षाएं दस से 20 जून तक चलेंगी। 22 जून को प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होंगी।
जमा दो की डेटशीट
तिथि मॉर्निंग सेशन---------------------- इवनिंग सेशन
10 जून अंग्रेजी----------------------1. म्यूजिक 2. हिंदुस्तानी इंस्ट्रूमेंट्स
11 जून गणित---------------------- इतिहास
13 जून 1. केमिस्ट्री, 2. डांस, 3. फाइन आर्ट्स---------अर्थशास्त्र
14 जून 1. लेखांकन, 2. फिजिक्स-----------लोक प्रशासन
15 जून 1.भूगोल, 2.बायोलॉजी, 3. व्यावसायिक अध्ययन, 4. फ्रेंच/उर्दू-----------ह्रयूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस
16 जून हिंदी--------------------------------- फिजियोलॉजी
17 जून 1. फिजिकल एजूकेशन, 2. योग-----------कंप्यूटर साइंस
18 जून राजनीतिक शास्त्र-----------1. फिलॉस्फी, 2. ऑटोमोबाइल्स, 3. हेल्थकेयर, 4. आईटी इनेबल्ड सर्विसेज, 5. सिक्योरिटी, 6. रिटेल
20 जून संस्कृत ----------------------सोशियोलॉजी