अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र पर दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 710 युवाओं को नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। बिजली बोर्ड ने जूनियर टी मेट के 500 और जूनियर हेल्पर सब स्टेशन के 210 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अनुबंध पर होने वाली इस भर्ती के तहत 6200 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। 16 अप्रैल तक शिमला, मंडी और धर्मशाला आफिस में आवेदन जमा करने होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.com पर विस्तृत जानकारी प्राप्त सकते हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा। एक ही आवेदन पत्र पर दोनों पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदकों को आवेदन पत्र पर प्राथमिकता के आधार पर दोनों पदों को चिन्हित करना होगा।