फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकर की बेटी ने रचा इतिहास, अब आईएएस बनना है अगला लक्ष्य

Tue, 24 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
तान्‍या को मिठाई खिलाकर बधाई देते अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम रविवार को जारी हुआ, जिसमें जिले की दो बेटियों ने एक समान 472 अंक प्राप्त कर संभवत: जिले का नाम रोशन किया है। इनमें एक बेटी तानिया आईएएस तो एक बेटी राखी इंजीनियर बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चहाती है।
विज्ञापन


हॉकर की बेटी तानया ने किया नाम रोशन, आईएएस बनना है लक्ष्य
शिक्षा बोर्ड मायने नहीं रखता, हरियाणा बोर्ड हो या फिर सीबीएसई। अच्छे अंक लाने के लिए कठिन परिश्रम और एक लक्ष्य की जरूरत होती है। हर बोर्ड काबिलियत और परफॉरमेंस के आधार पर ही नंबर देता है।

ये कहना हैं जिले में 10वीं की टॉपर तानिया का। सेक्टर-16 स्थित न्यू विद्या मंदिर स्कूल की तानिया ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाली तानिया अहमद तीन बहनें हैं।
विज्ञापन


इनके पिता शफीक अहमद घरों में अखबार डालकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। तानिया 11वीं में कॉमर्स लेकर आगे की पढ़ाई करेंगी। आईएएस बनना इनका सपना है। सोमवार को स्कूल के चेयरमैन गिरिराज शर्मा ने तानिया के माता-पिता को मिठाई खिलाकर उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

472 अंक पाने वाली राखी - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर बनना चाहती हैं राखी
पढ़ाई के लिए कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं बनाया हुआ था, जब पढ़ने का दिल हुआ मन लगाकर पढ़ाई की। उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे, लेकिन जिला टॉप करूंगी यह सोचा नहीं। ये कहना हैं सेक्टर-8 स्थित सर्वोदया हाई स्कूल की राखी का। उन्होंने 472 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।

सीही गांव की रहने वाली राखी के पिता योगेंद्र सिंह अहलावत एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। राखी 11वीं में नॉन मेडिकल लेंगी। इंजीनियर बनना उनका सपना है। सोमवार को स्कूल के प्रबंधक देव कृष्ण तेवतिया ने उन्हें वे उनके परिवार को मुबारक बाद दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें