प्रदेश में 38 हजार 384 उम्मीदवार पांच जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा देंगे।
- फोटो : demo pic
प्रदेश में 38 हजार 384 उम्मीदवार पांच जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा देंगे। राज्य लोक सेवा आयोग यह परीक्षा हिमाचल के 130 केंद्रों में आयोजित करेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एचएएस की परीक्षा के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। परीक्षा एचएएस और अन्य श्रेणियों के 29 पदों के लिए हो रही है। इस परीक्षा के लिए 43 हजार 512 आवेदकों ने आवेदन किए थे।
इनमें 38 हजार 384 आवेदकों को दाखिल किया गया है। पांच जून को परीक्षा 10 से 12 सामान्य ज्ञान और दो से चार बजे के बीच अभिवृद्धि परीक्षा दो सत्रों में होगी। इनके दो-दो सौ अंक होंगे।
सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी आवेदकों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एचएएस की ये परीक्षा ओल्ड पैटर्न पर ही होगी।
इस परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होगी। इसके लिए 20 टाइम्स उम्मीदवारों को निकाला जाएगा। अगर किसी को एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं तो वे 0177-2623784 लैंडलाइन नंबर पर एक जून के बाद किसी भी कार्यदिवस पर 10 से 5 बजे के बीच फोन पर संपर्क कर सकते हैं।