हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने ओपन परीक्षाओं की दसवीं और बारहवीं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं एक अप्रैल से होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद विभाग ओपन परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी जुट गया है।
हरियाणा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की नियमित परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं। शनिवार को बोर्ड ने वेबसाइट पर डेटशीट जारी की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विद्यार्थी अपनी परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी वेबसाईट से ले सकते हैं।
ज्ञात हो कि नियमित कक्षाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी ओपन प्रक्रिया से भी पढाई करते हैं। ओपन स्कूल परीक्षा में दसवीं का पहला पेपर हिंदी का होगा वहीं बारहवीं का अंग्रेजी का होगा।