फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः जून में मिलेगी गेस्ट टीचरों को तैनाती 

Sat, 21 May 2016 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शिक्षा विभाग ने शुरू की गेस्ट टीचरों की तैनाती की प्रक्रिया
  • सभी सीईओ को 26 के बाद रिक्त पद निकालने के निर्देश
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के गेस्ट टीचरों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही स्कूलों में फिर से तैनाती मिल सकेगी। शिक्षा विभाग ने उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 26 मई के बाद रिक्त पद निकाले जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन पाने वाले 1376 शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इन शिक्षकों को हर हाल में 25 मई तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि इसके बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों के बारे में विचार नहीं किया जाएगा।

1400 पदों पर काउंसलिंग
उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के अलावा एलटी के सीधी भर्ती के 1400 पदों पर भी काउंसिलिंग हो चुकी है। वहीं, 24 मई से सीधी भर्ती के 257 प्रवक्ताओं की काउंसिलिंग शुरू हो रही है।
विज्ञापन


लोक सेवा आयोग से मिले इन प्रवक्ताओं के स्थान सुरक्षित रखते हुए शिक्षकों के अन्य रिक्त पद निकाले जाएंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा कि सभी सीईओ को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 26 मई के बाद मिले शिक्षकों के रिक्त पदों पर गेस्ट टीचरों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें