फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थानों में बनेगा दलित छात्रों के लिए शिकायत प्रकोष्ठ 

Tue, 08 Mar 2016 03:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
यूजीसी - फोटो : file photo
विज्ञापन
हैदराबाद में सामने आए रोहित वेमुला प्रकरण और देशभर में उठ रही दलित छात्र उत्पीड़न के खिलाफ आवाज के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विवि को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि दलित छात्रों को उत्पीड़न से बचाने के लिए हर संस्थान में शिकायत प्रकोष्ठ होगा।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. डॉ. जसपाल एस संधू ने बताया कि इस संबंध में 19 जुलाई 2011 को भी पत्र जारी किया गया था, लेकिन देशभर में इसका सख्ती से अनुपालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हर विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान में एससी और एसटी छात्रों को सामाजिक सुरक्षा देनी होगी।

इसके लिए हर प्रिंसिपल या निदेशक के कार्यालय में एक शिकायत रजिस्टर रखना होगा। साथ ही विवि की वेबसाइट पर एससी व एसटी छात्रों के लिए शिकायत प्रकोष्ठ बनाना होगा। ताकि छात्र ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सके। शिकायत करने वाले छात्र की शिकायत पर हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी यूजीसी को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें