फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में प्रधानाध्यापक की मौत के बाद 22 दिन 'बंद' रहा स्कूल

Wed, 16 Mar 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की)
विज्ञापन
सरकारी स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लाख कोशिशों के बाद भी उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


परीक्षाओं के चलते छात्र-छात्राओं के लिए इस समय एक-एक दिन बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन प्रधानाध्यापक की मौत के बाद गाधारोणा गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 22 दिनों से बंद है। अन्य शिक्षक और कर्मचारी स्कूल नहीं आ रहे जिससे छात्र-छात्राएं रोजाना लौट रहे हैं।

गाधारोणा गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। इस विद्यालय में कक्षा छह से दस तक के करीब साढ़े तीन सौ बच्चे पढ़ते हैं। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक केडी तिवारी का 22 फरवरी की रात में निधन हो गया था। लेकिन उसके बाद न अन्य शिक्षकों ने विद्यालय खोलने की जरूरत समझी और न शिक्षा विभाग ने इस तरफ कोई ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मार्च को विद्यालय के पांच शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है। उसके बाद माध्यमिक विद्यालय में एक कर्मचारी और शिक्षक रहे गए हैं लेकिन तब से किसी ने भी विद्यालय नहीं खोला। बच्चे प्रतिदिन स्कूल आ रहे हैं लेकिन विद्यालय में ताला लटका देख लौट जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कर विद्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डीसी डिमरी, खंड शिक्षाधिकारी, नारसन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें