सीबीएसई के बारहवीं के नतीजों में इस बार देहरादून रीजन में एक बार फिर लड़कियों ने अपना डंका बजाया है। देहरादून रीजन का परिणाम 75.27 रहा। पिछले साल रीजन का कुल पास प्रतिशत 73.55 था।
वहीं टॉपर्स के मामले में देहरादून रीजन को निराशा हाथ लगी है। देहरादून का कोई भी छात्र रीजन के टॉप टेन में जगह नहीं बना सका।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मार्च-अप्रैल 2016 में संपन्न हुई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे शनिवार दोपहर घोषित हो गए। सीबीएसई के 10 रीजन देहरादून, दिल्ली, पंचकुला, इलाहाबाद, गुहावटी, पटना, भुवनेश्वर, अजमेर, चेन्नई, देहरादून व तिरुवंतपुरम के नतीजे दोपहर 11 बजे से ऑनलाइन जारी कर दिए।
सीबीएसई के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर बाद दो बजे देहरादून रीजन के परिणामों के आंकड़े जारी किए गए।