फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में बीएमएस में मिलेगा ज्यादा दाखिले का मौका, बढ़ाई गई सीटें

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) में ज्यादा छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। इस साल इस कोर्स में 136 सीटें बढ़ाई गई है।  दरअसल, सीटों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण है कि तीन कॉलेजों ने इस कोर्स को अपने यहां शुरू किया है।
विज्ञापन


बीते साल तक यह कोर्स डीयू के केवल तीन ही कॉलेजों में उपलब्ध था लेकिन इस साल कुल छह कॉलेजों में उपलब्ध होगा।बीते साल जहां तीन कॉलेजों में इस कोर्स की सीटें महज 277 थी वो इस साल बढ़कर 413 हो गई है। बीएमएस(यूजी कोर्स) के लिए शुक्रवार रात को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हो गई है, जो कि 31 मई तक चलेगी।

अब तक बीएमएस शहीद सुखदेव कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) व केशव महाविद्यालय में ही उपलब्ध था। जहां शहीद सुखदेव कॉलेज में 185, तो डीडीयू व केशव महाविद्यालय में इस कोर्स की 46-46 सीटें हैं।
विज्ञापन


इस बार यह कोर्स गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज व रामानुजन कॉलेज में शुरु किया गया है। इन तीनों ही कॉलेजों में सीटों की संख्या 46-46 रखी गई है। शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए इस बार इस कोर्स में लिखिति परीक्षा की वेटेज को बढ़ाया गया है। इस बार लिखित परीक्षा में 12वीं के अंकों की वेटेज को शामिल नहीं किया जा रहा है।

इस कोर्स के लिए इस बार लिखित परीक्षा की वेटेज 85 फीसदी व 15 फीसदी साक्षात्कार व समूह चर्चा की होगी। बीते साल तक दाखिले के लिए लिखित परीक्षा के पचास फीसदी अंकों व तीस फीसदी बारहवीं केअंकों केसाथ-साथ साक्षात्कार व समूह चर्चा के दस-दस फीसदी अंकों की वेटेज होती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें