फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आरसी सोबती को पितृ शोक

Thu, 05 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू के पूर्व वीसी को प‌ितृशोक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के पूर्व कुलपति और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के मौजूदा कुलपति प्रो. आरसी सोबती के पिता एसडी सोबती का बुधवार को स्वर्गवास हो गया। 91 वर्षीय एसडी सोबती कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी पीजीआई में इलाज चल रहा था ।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। एसडी सोबती पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेंट में अंडर सेक्रेटरी के पद से फरवरी 1983 में रिटायर हुए थे। शाम सेक्टर-25 श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर,रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्डा और कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह सहित काफी संख्या में पीयू और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के प्रोफेसर और अधिकारी भी पहुंचे। जानकारी अनुसार प्रार्थना सभा 16 मई को दोपहर 1 से 2 बजे सेक्टर-14 के मंदिर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें