कॅरियर गाइडेंस को लेकर आगामी 19 से 20 मई को अमर उजाला की ओर से न्यू अशोका डायमंड होटल (आपोजिट सेंट पीटर स्कूल, बीसी रोड जम्मू) में करवाए जा रहे दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य-16 को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है।
फेयर में बारहवीं कक्षा में साठ या उससे अधिक फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी अपने साथ अंक तालिका की फोटो कापी लाएंगे। 19 मई को पूर्व विधायक एवं पीसीसीआई जेएंडके के उपप्रधान प्रकाश शर्मा फेयर में मुख्य अतिथि रहेंगे।
फेयर में शामिल होने के लिए पंजीकरण को लेकर विद्यार्थी काफी उत्सुक हैं। अब तक तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थी सीधे पहुंचेंगे।
फेयर में 20 मई को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच में स्टूडेंट डेस्टिनेशन डॉट काम के विशेषज्ञ मोहन तिवारी विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग देने के साथ उनकी कई तरह की जिज्ञासा को दूर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप टेस्ट खास रहेगा। इसके लिए विद्यार्थी मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कापी साथ लाएंगे। पं
जीकृत विद्यार्थियों को ही टेस्ट में शामिल होने दिया जाएगा। पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9858335884 पर अपना नाम और कक्षा एसएमएस करें और 9796210794 नंबर पर काल करें। इसके अलावा व्हट्सऐप नंबर 7298968839 पर व्हट्सऐप कर कक्षा और अपना नाम लिखकर भेजें।
इस फेयर के आयोजन के मुख्य प्रायोजक ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी के अलावा देहरादून के अलावा एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, मंगलात्यन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, दून बिजनेस स्कूल देहरादून, एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला, स्टूडेंट डेस्टीनेशन डाट काम, बीएफआईटी देहरादून, रियात बहारा यूनिवर्सिटी, अरनी यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी, लंदन कालेज आफ बिजनेस एंड ला, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन, इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रोपड़, मैक्सीटास, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर शामिल हैं।