फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में आज से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो जाएगा शुरू

Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में कर्मचारियों की कमी के कारण वीरवार को उत्तर पुस्तिकाओं का काम रुक गया था। रिजल्ट में देरी को देखते हुए शुक्रवार को सीक्रेसी ब्रांच को उत्तर पुस्तिकाओं के काम के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार से पीयू में ग्रेजुएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू हो जाएगी। पीयू लाइब्रेरी के साथ बने एग्जामिनेशन हाल में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। देर शाम तक सेंटर पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हो गया और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का काम शुरू हो गया।

गौरतलब है कि पीयू और एफिलिएटेड 190 कालेजों में 5 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वीरवार से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होनी थी। पीयू स्थित डॉ.अरुणा चंद्रा हाल में पेपर चेकिंग के लिए 30 से अधिक प्रोफेसर भी उस दिन पहुंच गए थे। लेकिन हेल्पर और क्लर्क की कमी के कारण मूल्यांकन का काम शुरू नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने मूल्यांकन में देरी को देखते हुए तुरंत 10 हेल्पर और 12 अतिरिक्त क्लर्क को एग्जामिनेशन ब्रांच से सीक्रेसी ब्रांच में लगाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


एजेंसी से ठेका कर्मी लेने की तैयारी
जानकारी अनुसार इस साल मूल्यांकन में देरी का कारण रजिस्ट्रार दफ्तर की ओर से समय पर ठेके के कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाना है। पीयू प्रशासन अब ठेका कर्मचारियों को एजेंसी से लेने का नियम बना रहा है। इसी वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में देरी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें