प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी शेडयूल के मुताबिक तीन जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए विवि वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी सहित फॉर्म उपलब्ध है। इसके लिए तय फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हार्ड कॉपी विवि की प्रवेश परीक्षा सेल में जमा करवानी अनिवार्य होगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए दस जून अंतिम तारीख है, जबकि हार्ड कॉपी 15 जून तक जमा करवानी होगी। प्रवेश परीक्षा और शेडयूल के मुताबिक आईजीसीएमसी स्थित सरकारी सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज की 60 सीटें और विवि से संबद्ध 16 अन्य निजी नर्सिंग कॉलेजों की करीब 610 सीटें स्टेट तथा मैनेजमेंट कोटे तहत मेरिट आधार पर ही भरी जानी हैं।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर ऑनलाइन फार्म और समस्त जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं तय शेडयूल के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
यह है शेडयूल
- प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई 2016 (रविवार )
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 मई से 10 जून
- आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी ब्रांच में जमा करवाने की तिथि 15 जून
- अपलोडिंग एडमिट कार्ड www.hpuniv.in 21 जून
- डिस्पले आंसर-की 7 जुलाई
- प्रवेश परीक्षा परिणाम संभावित तिथि 20 जुलाई
- काउंसलिंग का पहला दौर 1 अगस्त से 6 अगस्त विवि सभागार
- ज्वाइनिंग कॉलेज 17 अगस्त
- दूसरे दौर की काउंसलिंग 2 सितंबर