फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शुरू होंगे प्रयास, प्रेरणा, उड़ान प्रोजेक्ट

Sat, 09 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुणात्मक शिक्षा देने के लिए प्रदेश के तीन जिलों में विशेष अभियान चलाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश को सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में मिले 838 करोड़ के बजट को खर्च करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य परियोजना निदेशालय ने इस वित्तीय वर्ष में प्रयास, प्रेरणा और उड़ान प्रोजेक्ट को पूरे प्रदेश में शुरू करने का फैसला लिया है। परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुणात्मक शिक्षा देने के लिए प्रदेश के तीन जिलों में विशेष अभियान चलाए गए हैं। प्रेरणा अभियान जिला हमीरपुर में, प्रयास अभियान जिला बिलासपुर में और उड़ान अभियान जिला मंडी में चलाए जा रहे हैं। साल 2016-17 के दौरान इन अभियानों को प्रदेश के अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा।

उड़ान अभियान मंडी जिला में पहली से पांचवीं कक्षा तक चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के पढ़ने, लिखने, बोलने पर ध्यान दिया जाता है। बिलासपुर जिला में चल रहे प्रयास अभियान के तहत छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि पैदा की जाती है।
विज्ञापन


सरल तरीके से पढ़ाई करवाने के प्रयास किए जाते हैं। प्रेरणा अभियान के तहत हमीरपुर जिला में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की भाषा, न्यूमरेसी पर काम किया जा रहा है। क्लासरूम में बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना है, इसका प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जाता है। इन योजनाओं को अब पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें