फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में शिक्षामंत्री ने दिया जवाब कई स्कूल होंगे अपग्रेड

Tue, 15 Mar 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
School
विज्ञापन
फरीदाबाद के कई स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। जिन स्कूलों में चाहरदीवारी नहीं है उसके लिए खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को चाहरदीवारी बनवाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा मंगलवार को एनआईटी क्षेत्र से इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना द्वारा सरकार से पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


विधायक नगेंद्र  भड़ाना ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से नेकपुर, डबुआ गांवों में माध्यमिक विद्यालयों की चारदीवारी करने तथा ढौज में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खोलने के  संबंध में सवाल पूछे थे।

इस पर शिक्षामंत्री ने सदन को बताया कि सिरोही के प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड कर माध्यमिक विद्यालय किया जाएगा। नेकपुर, डबुआ गांवों में माध्यमिक विद्यालयों की चारदीवारी करने के लिए खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को राशि जारी की जा चुकी है। आगामी शैक्षणिक सत्र से धौज कन्या विद्यालय का दर्जा बढ़ाया जाएगा। इसी प्रकार खनावली स्कूल को भी अपग्रेड किया जाएगा और अध्यापकों के पद स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें