फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसी की विशेष बैठक, रूसा डिग्री पर होगा फैसला

Thu, 10 Mar 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बैठक में ही साफ होगा, कि पहले बैच के जून में पास आउट होने वाले छात्रों का क्या होगा। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
यूजी में सबसे पहले रूसा सीबीसीएस को लागू करने वाले एचपीयू के तहत आने वाले कॉलेजों के हजारों छात्रों की डिग्री की मान्यता मामले पर ग्यारह मार्च को होने वाली विवि कार्यकारी परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


ईसी के फैसले पर कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी अन्य अधिकारियों की बनाई कमेटी के सदस्यों के साथ मामले को सुलझाने को दिल्ली गई है। यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समक्ष मामला उठाए जाने पर वहां से क्या जवाब मिला, इसका खुलासा ईसी की बैठक में ही होगा।

जून माह में पहले बैच में पढ़ने वाले छात्रों की डिग्री को कैसे अन्य विश्वविद्यालयों में मान्यता मिलेगी, उनका प्रवेश कैसे होगा। इस पर फैसला सुनाया जाना है। इस बैठक में ही साफ होगा, कि पहले बैच के जून में पास आउट होने वाले छात्रों का क्या होगा।
विज्ञापन


वे अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले पाएंगे या नहीं। उनकी डिग्री अन्य विश्वविद्यालयों की तरह से मान्य कैसे होगी, इसका खुलासा इस बैठक में ही होना है। बैठक में प्रदेश के हजारों छात्रों, के साथ ही उनके शिक्षकों और अभिभावकों की नजर रहेगी।

इस बैठक में आने वाले फैसले पर ही परिसरों के आने वाले समय का माहौल भी निर्भर करेगा। फिलहाल कुलपति और विवि प्रशासन की ओर से कोई भी इस मामले पर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे है।

यही नहीं सीबीसीएस डिग्री मान्यता के अलावा इस बैठक में एचपीयू में पीजी कोर्स में सीबीसीएस के तहत यूजी डिग्री प्राप्त छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया के साथ, पीजी में रूसा लागू होगा या नहीं इस पर भी चरचा कर फैसला आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें