फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: एक से ज्यादा कॉलेजों में सीट नहीं होगी पक्की

Thu, 31 Mar 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में छात्र एक से ज्यादा कॉलेजों में सीट पक्की नहीं कर पाएंगे। दरअसल, दाखिले के समय कॉलेज उनके मूल प्रमाणपत्र रख लेंगे। यदि वह दाखिला रद्द कराते हैं तो उनके प्रमाण पत्र उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। बीते साल मूल दस्तावेजों को जमा करने के लिए शुरू किए गए प्रयोग के सफल रहने के बाद अब इस बार भी यही व्यवस्था लागू होने की संभावना है। डीयू दाखिला समिति की बैठक में इसे इस बार भी लागू करने की बात पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


दाखिला समिति के एक सदस्य ने बताया कि दाखिला समिति में इस बात पर फैसला हुआ है कि दाखिले के समय छात्रों के मूल प्रमाणपत्र जमा किए जाएं। यदि छात्र कहीं दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए दाखिला रद्द कराता है तो उसे मूल दस्तावेज लौटा दिए जाएंगे। बीते साल डीयू प्रशासन ने मूल दस्तावेज जमा कराने की व्यवस्था को शुरू किया था। प्रशासन का यह प्रयोग सफल रहा और फर्जी दाखिलों पर लगाम लग सकी।

वर्ष 2014 तक दाखिले के समय केवल मूल दस्तावेज देखे जाते थे और देखने के बाद उन्हें वापस कर दिया जाता था। ऐसे में छात्र एक से ज्यादा जगह पर सीट पक्की कर लेते थे। दाखिला प्रक्रिया के अंत में यह छात्र अपना किसी जगह दाखिला रद्द करा देते थे। ऐसे में किसी एक जगह सीट फिर से खाली रह जाती थी। छात्र के सीट ब्लॉक करने से कट ऑफ में आने के बावजूद किसी अन्य छात्र को दाखिला नहीं मिल पाता था। ऐसे में अब जब मूल दस्तावेज जमा होंगे तो छात्र फर्जी दाखिले भी नहीं ले पाएंगे और फर्जीवाड़े पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें