फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में पीजी में दाखिले में आखिरी मौका, मंगलवार तक करें ऑनलाइन आवेदन 

Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दिल्ली में बीते 28 अप्रैल से चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में दाखिले का आखिरी मौका बचा है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे मंगलवार तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन करने की सुविधा है।
विज्ञापन


इसके बाद किसी को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इसकी प्रवेश परीक्षा 19 से 23 जून के बीच आयोजित होगी। पहली बार पीजी पाठ्यक्रम के आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी, एसटी के लिए 250 रुपये का शुल्क देना है। 

डीयू का कहना है कि 24 मई की आधी रात तक छात्रों के लिए आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदकों को प्रवेश परीक्षा देने के लिए छह शहरों में सेंटर बनाए गए है। यह सेंटर बेंगलूरू, नागपुर, दिल्ली, जम्मू, वाराणसी और कोलकाता में है। यहां पर 19-23 जून के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन ही एडमिट कॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें