फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन स्कूल अपग्रेड होने की जोह रहे  बाट

Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष प्रदेश सरकार ने मेवात में शिक्षा के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मेवात के दर्जनों स्कूलों को मिडिल से हाई तथा हाईस्कूलों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने के साथ ही उन्हें अपग्रेड करने का आदेश जारी किया था, लेकिन करीब 10 माह बीत जाने के बाद भी इन स्कूलों को अभी तक सरकार से अपग्रेड होने की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति न मिलने की वजह से विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पाने का सपना धराशायी होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मेवात जिले के नूंह, तावड़ू, पुन्हाना, नगीना व फिरोजपुर झिरका खंड के दर्जनों स्कूलों को अपग्रेड करने सरकार के फैसले की सभी ने तारीफ की थी, लेकिन इसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।

अनुमति मिलने के बाद ही उक्त स्कूलों में 9वीं और 11वीं की कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। स्वीकृति के बाद ही इन स्कूलों में अध्यापकों के नए पद सृजित हो सकेंगे। वहीं इस वर्ष शुरू होने वाले शिक्षा के नए सत्र में बच्चों एवं उनके अभिभावकों को इस अपग्रेडेशन का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

 
बता दें कि मेवात में शिक्षा के गिरते स्तर को उठाने के लिए अब से पहले भी कई सरकारों ने प्रयास किया लेकिन इसका नतीजा कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इस बीच मौजूदा प्रदेश सरकार ने मेवात में शिक्षा के स्तर को उठाने के मकसद से एक बेहतर प्रयास तो किया लेकिन उस पर शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक अनुमति प्रदान नहीं की गई है। इससे दर्जनों स्कूल अभी भी शिक्षा विभाग के उदासीन रवैये का शिकार हो रहे हैं।

सरकार का मेवात के स्कूलों को अपग्रेड करना एक सराहनीय कदम है, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणा तक सीमित न रहे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सरकार से मांग करता है कि उक्त स्कूलों में नए सत्र से अध्यापकों के पद सृजित कर कक्षाएं लगाना सुनिश्चित किया जाए। इससे मेवात के बच्चों को अपग्रेड हुए स्कूलों का लाभ प्राप्त हो सके। -नाजिम आजाद खंड प्रधान हरियाणा अध्यापक संघ। 

क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधिकारी 
उक्त विद्यालयों की अभी तक सरकार से स्वीकृति प्रदान नहीं हुई है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी स्कूलों का प्रस्ताव बनाकर सरकार एवं शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही अपग्रेड स्कूलों में कक्षाएं लगानी शुरू कर दी जाएंगी। -डॉ. दिनेश शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी मेवात।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें