फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीवीटी के एडमिट कार्ड जारी,14 को होगी परीक्षा

Sun, 24 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
विज्ञापन
पशु चिकित्सक बनने के लिए होने वाले ऑल इंडिया प्री वेटरनेरी टेस्ट(एआईपीवीटी) के एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। यह प्रवेश परीक्षा देशभर में 14 मई को होगी। किसी भी अभ्यर्थी को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वेटरेनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के ओएसडी बीएम गुप्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एआईपीवीटी के एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड फीड करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 

एडमिट कार्ड में हो गलती तो काउंसिल को करें सूचित
अभ्यर्थी इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो अभ्यर्थी तुरंत इस बारे में फैक्स या ईमेल से काउंसिल को सूचित करें। अहम बात यह है कि काउंसिल किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर पर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी नहीं करेगी। 
विज्ञापन


एडमिट कार्ड के फोटो या सिग्नेचर में कोई खामी पाई जाने पर अभ्यर्थी फैक्स नंबर 011-26184354 या aipvt2015@gmail.com पर 30 अप्रैल की शाम पांच बजे तक ईमेल करके जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो तो भी इस फैक्स नंबर और ईमेल एड्रेस पर संपर्क कर सकते हैं। 

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : www.aipvt.vci.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें