फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी टेट की आंसर-की में भारी गलतियां, उठे सवाल

Tue, 05 Apr 2016 09:00 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के मुताबिक आंसर-की में कई प्रश्नों में गलत ऑप्शन को सही बताया है, जबकि कई उत्तर में सस्पेंस बन रहा है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एक अप्रैल को जारी जेबीटी टेट की आंसर-की पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसमें करीब एक दर्जन गलतियां होने का दावा किया है। अभ्यर्थियों के मुताबिक आंसर-की में कई प्रश्नों में गलत ऑप्शन को सही बताया है, जबकि कई उत्तर में सस्पेंस बन रहा है।
विज्ञापन


इन प्रश्नों के उत्तर अलग-अलग प्रकाशन हाउस की किताबों में अलग-अलग दिए गए हैं। ऐसे में उन्होंने शिक्षा बोर्ड से ग्रेस मार्क्स देने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने बाकायदा इसकी लिखित शिकायत बोर्ड को भी भेज दी है।

जेबीटी टेट देने वाले सुरेश, मदन, सुनीता और सुमन आदि ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की में परीक्षा की बी सीरीज में अंग्रेजी के भाग में प्रश्न नंबर 88 में पैराग्राफ पढ़कर सही और गलत उत्तर चुनना है।
विज्ञापन


इसमें अंग्रेजी भाषा को केवल दस फीसदी लोगों के बोलने की भाषा दर्शाया गया है। पैराग्राफ के अनुसार इसका सही उत्तर ए बनता है, जबकि आंसर-की में इसे बी दर्शाया गया है। इसी भाग में प्रश्न नंबर 72, 81, 86 और 90 के उत्तर भी आंसर-की में गलत बताए हैं।

प्रश्न नंबर दो का उत्तर भी गलत दर्शाया है। इसके अलावा हिंदी भाग का 113 नंबर प्रश्न गलत है।  प्रश्न नंबर 131 के उत्तर अलग-अलग प्रकाशन हाउस की किताबों में अलग-अलग हैं, जबकि 133 और 126 नंबर प्रश्न का भी गलत उत्तर है।

विषय विशेषज्ञों की ली जाएगी राय
आंसर-की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों को इस पर आपत्ति के लिए दस दिन का समय दिया गया है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की आपत्ति बोर्ड में दर्ज करवा सकते हैं। बोर्ड विषय विशेषज्ञों की कमेटी बैठाकर इस पर निर्णय लेगा।- श्रवण मांटा, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव (कार्यकारी)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें