फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3089 पदों पर लटक सकती है भर्ती, राज्यपाल के निर्देश भी ताक पर

Sun, 17 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर
विज्ञापन
प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी के पद पर 2780 शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में विभाग ने राज्यपाल के निर्देश भी ताक पर रख दिए। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने विभाग को दस दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश दिए, लेकिन मामला मई अंतिम सप्ताह तक खींच सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में फरवरी 2014 में सहायक अध्यापक एलटी के 3089 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। नियुक्ति विज्ञप्ति जारी होने के बाद उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए परीक्षा कराई गई, लेकिन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में क्षैतिज आरक्षण के मसले पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई। जिससे मामला लटक गया। बाद में हाईकोर्ट ने 90 फीसदी रिजल्ट जारी करने के नियुक्ति के आदेश दिए।

वहीं हाल ही में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने भी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दस दिन के भीतर 2780 पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए, लेकिन प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से विषय वार मेरिट तैयार करने में ही अभी कई रोज लगने वाले हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो 2780 पदों पर नियुक्ति के लिए मई अंतिम सप्ताह तक समय लग सकता है। वही समस्त 3089 पदों में से दस फीसदी नियुक्ति का मामला अभी कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें