फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी स्कूल वर्दी को तरसेंगे छात्र, जानिए कब मिलेगी

Sat, 09 Apr 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पहली से 10वीं कक्षा तक के छात्रों को इस बार आधे सत्र के बीच ही स्कूल वर्दी मिल सकेगी। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के पहली से 10वीं कक्षा तक के छात्रों को इस बार आधे सत्र के बीच ही स्कूल वर्दी मिल सकेगी। प्रदेश सरकार ने स्कूल वर्दी टेंडर में 120 दिन के भीतर वर्दी आवंटन करने की शर्त लागू की है। इस निर्धारित समय से पहले स्कूली छात्रों को वर्दी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल वर्दी के टेंडर कॉल किए हैं, इसमें 6 कंपनियों ने भाग लिया। निगम ने वर्दी की गुणवत्ता की परख के लिए सैंपलों को दिल्ली श्रीराम प्रयोगशाला में भेज दिया है। इनमें से जिस कंपनी का कपड़ा बेहतर होगा, उसे टेंडर अलॉट किया जाएगा।

पिछले साल भी नवंबर महीने में वर्दी के टेंडर किए गए थे और दिसंबर में जाकर छात्रों को वर्दी मिली थी। खाद्य आपूर्ति निगम इस बार दो साल के लिए स्कूल वर्दी का टेंडर करने जा रहा है। इससे पहले निगम एक साल के लिए ही टेंडर करता था।
विज्ञापन


सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि छात्रों को सत्र शुरू होते ही वर्दी मिल सके। निगम का दावा है कि 11 अप्रैल को स्कूल वर्दी की टेक्निकल बीड खुलेगी। इसके बाद मामला प्रजेचिंग कमेटी को भेजा जाएगा।

यहां से स्वीकृति मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम फाइनेंशियल बीड खोलेगा। फिर कंपनी को टेंडर देकर सप्लाई का आर्डर किया जाएगा। टेंडर के 10 दिन के बाद सप्लायर को वर्दी की सप्लाई देनी शुरू करनी होगी।

ग्यारहवीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को भी वर्दी
प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को भी स्कूल वर्दी देने का फैसला लिया है। इसके लिए भी खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। ये टेंडर 6 मई को खुलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें