इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन(आईबीपीएस) का परीक्षा परिणाम दून के युवाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। इस साल 14 युवा बैंक पीओ बन गए हैं। इसके अलावा 15 से ज्यादा युवाओं ने बैंक क्लर्क बनने में कामयाबी हासिल की है।
आईबीपीएस की ओर से जारी परिणामों इस बार दून के युवाओं का जलवा रहा।
22 राष्ट्रीयकृत बैंकों में भर्ती के लिए गत वर्ष परीक्षा हुई थी। सभी चरणों की परीक्षाएं होने के बाद शुक्रवार को अंतिम परिणाम जारी किया गया। इस साल बैंक पीओ में दून के 14 युवाओं ने बाजी मारी है।
क्लर्क भर्ती परीक्षा में 15 से अधिक युवाओं का चयन
इसके अलावा क्लर्क भर्ती परीक्षा में 15 से अधिक युवाओं का चयन हो गया है। टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि परीक्षा में इस साल पैटर्न चेंज हो गया था।
बैंक पीओ की परीक्षा इस बार प्री, मेंस और इंटरव्यू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 100 अंकों की प्री परीक्षा की कटऑफ 46 अंक थी। इसके बाद 200 अंकों की मेंस परीक्षा हुई थी, जिसकी कटऑफ 76 थी। इससे चयनित होने के बाद इंटरव्यू हुए थे।
इन युवाओं का हुआ बैंक पीओ में चयन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
सौरव यादव, विजया बैंक
आकांक्षा बिष्ट, यूको बैंक
नितेश मारवाह, देना बैंक
रजत कौशल, सिंडिकेट बैंक
आशुतोष, इलाहाबाद बैंक
श्वेता, यूको बैंक
नितेश बहुगुणा, पंजाब नेशनल बैंक
संदीप कुमार, आईडीबीआई बैंक
पीयूष, यूनियन बैंक
जयंता, पंजाब नेशनल बैंक
शेफाली डोगरा, सिंडिकेट बैंक
अनुश्री, पंजाब नेशनल बैंक
दर्वेश, कारपोरेशन बैंक
जितेंद्र, आईडीबीआई बैंक
इन क्लर्क के लिए हुआ चयन
राजेश नेगी, पंकज रावत, आकांक्षा बिष्ट, अंकित तोमर, आदर्श, तुकाराम, अंकित सैनी, प्रियंका, शेफाली, अजय कुमार गौतम, मोहित पाल, आयुष भारद्वाज, पूजा सिंह, जयंता आदि।