फरीदाबाद जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने राज्य सरकार के आदेश की अनुपालना में 23 मई से 25 जून तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
वह शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। डीसी के अनुसार इस संबंध में निदेशक हरियाणा सेकेंडरी एजूकेशन पंचकुला की ओर से 19 मई को पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
उपायुक्त ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी सभी स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश न मानने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।