फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कालेज में 1618 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

Sat, 02 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि थे। प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन ने सालाना रिपोर्ट में कालेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में विभिन्न संकायों के 1618 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई।
विज्ञापन


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 7.5 लाख के नगद पुरस्कार भी दिए गए। एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर 5 और स्पोर्ट्स में 35 मेडल दिए गए। इस मौके पर एमए सोशोलॉजी करने वाली कालेज की स्पेशल छात्रा अनु यादव को सम्मानित किया गया। अनु यादव मूक बधिर होते हुए भी मास्टर डिग्री करने वाली कालेज की पहली छात्रा हैं। इस मौके पर एक अन्य दिव्यांग छात्रा श्वेता को भी डिग्री दी गई। पूरे ऑडिटोरियम ने छात्रा के लिए खूब तालियां बजीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें