एक ही दिन होने वाली दो लिखित परीक्षाओं ने युवाओं को उलझन में डाल दिया है। सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा एक ही दिन तय की गई है।
- फोटो : Demo pic
एक ही दिन होने वाली दो लिखित परीक्षाओं ने युवाओं को उलझन में डाल दिया है। सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा एक ही दिन तय की गई है। 29 मई को लिखित परीक्षा होगी। इसके चलते हजारों युवा एक लिखित परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे।
एक समय में दो जगह परीक्षा देना युवाओं के लिए संभव नहीं है। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जिला स्तर पर होगी, वहीं सीआरपीएफ की लिखित परीक्षा के लिए भी अलग से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की भर्ती में भाग लिया है।
एक ही दिन लिखित परीक्षा होने से युवाओं में रोष है। युवाओं में संजीव कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, संजय शर्मा, विनय कुमार, विवेक कुमार, मनोज कुमार और संजीव कुमार आदि ने बताया कि एक ही दिन सीआरपीएफ तथा पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा है। 29 मई को परीक्षाएं होंगी।
बताया कि उन्होंने सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती में भाग लिया है। एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के चलते उन्हें एक परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने लिखित परीक्षाओं की तिथियों में फेरबदल करने की मांग की है।
युवाओं का कहना है कि उनके हित को ध्यान में रखते हुए सरकार एक भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि बदले। इससे वे सीआरपीएफ तथा पुलिस भर्ती दोनों की लिखित परीक्षा में भाग ले सकें।