फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की 400 छात्राओं को डिग्री

Thu, 28 Apr 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस  मौके पर पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


एडवाइजर परिमल राय ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट करने वाली करीब 400 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया। मुख्य अतिथि प्रो.सोलंकी ने कहा कि समाज में हर तरह की तरक्की में बेटियों की अहम भूमिका है।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह खुद लक्ष्य का चयन करें और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। कालेज प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने इस मौके पर सालाना रिपोर्ट में कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें