फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कॉलेज में दीक्षांत समारोह, डिग्री लेकर खिले चेहरे

Mon, 28 Mar 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीसी11 में दीक्षांत समारोह के दौरान खुशी से झूम‌ती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-11) के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां हासिल का चेहरे खुशी से खिल उठे। 51 साल पहले जीसी-11 से ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल चेयरपर्सन जस्टिस स्वतंत्र कुमार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले 477 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने युवाओं से कहा कि वह देश के पूर्व राष्ट्रपति और जाने माने साइंटिस्ट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तरह समाज के लिए रोल मॉडल बनें।

जस्टिस स्वतंत्र कुमार के अनुसार अगर समय रहते पर्यावरण के बचाव के लिए तैयारी नहीं की तो इसके काफी दुष्प्रभाव होंगे। दीक्षांत समारोह में प्रिंसिपल प्रो. जेके सहगल ने साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर 11 विद्यार्थियों को कॉलेज के सबसे प्रतिष्ठित रोल ऑफ ऑनर और 24 को कॉलेज कलर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कॉलेज कैंपस में एल्युमनी ऑफिस का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें