फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों में चलेंगी सीएम सुपर-50 कक्षाएं

Fri, 06 May 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्लास - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को जल्द ही सीएम सुपर 50 योजना से स्कूल के अंदर प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई के लिए नि:शुल्क ट्यूशन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जम्मू जिले में पांच स्कूलों का चयन किया है। 11वीं और 12वीं कक्षा के शुरू होने के साथ ही इस योजना को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले शिक्षा विभाग ने इस योजना को कश्मीर संभाग में शुरू किया था। इसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कश्मीर के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा को पास करने में काफी मदद मिली है। इसलिए अब इस योजना को जम्मू संभाग में शुरू करने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए है। 

जम्मू जिले में पांच स्कूलों का चयन किया गया है। चार स्कूल जम्मू शहर में हैं और एक स्कूल आरएस पुरा का है। शिक्षा विभाग ने इस काम को तेजी से जारी रखा है। सीएम सुपर 50 में जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए बहुत ही प्रतिभाशाली शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के अलावा विद्यार्थियों को कई विषयों के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। चीफ एजूकेशन आफिसर जम्मू जेके सूदन ने कहा कि स्कूलों के चयन के बाद आगे की प्रक्रिया को तेजी से शुरू किया है। जल्द ही विद्यार्थियों को सीएम सुपर 50 में शिक्षा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें