फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव का समापन, सोलो डांस में सोलन कॉलेज नबंर वन

Tue, 22 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सोलो डांस परफॉर्मेंस देते हुए छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमालयन संस्थान कालाअंब में दो दिवसीय पहले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में एक दर्जन कॉलेजों ने विभन्नि राज्यों के पारंपरिक लोक संगीत पर प्रस्तुतियां दीं। दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। ग्रुप डांस में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ऊना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमाचल टेक्नालॉजी ऑफ फार्मेसी की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मेजबान हिमालयन संस्थान की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। फार्मास्युटिकल कॉलेज जोगिंद्रनगर को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। सभी विजेता टीमों को तकनीकी विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह के समन्वयक तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन डा. एनएन शर्मा एवं कार्यक्रम सचिव एसके गर्ग ने बताया कि सोलो डांस में पहला स्थान ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज सोलन ने जीता।

दूसरे स्थान पर गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर ने जीता। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ऊना रहा। सोलो डांस में सांत्वना पुरस्कार राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज कांगड़ा को दिया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कॉलेजों की प्रशंसा  की। इस दौरान हिमालयन संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सुरेंद्रा कंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें