कक्षाएं 18 जुलाई तक शुरू होंगी।
- फोटो : डेमो पिक
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2016-17 की कक्षाएं 18 जुलाई तक शुरू होंगी। संस्थान में नए सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान में तीन वर्षीय बीएससी होटल मैनेजमेंट कोर्स के अलावा डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करवाए जा रहे हैं। डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में प्रवेश नेशनल प्रवेश परीक्षा (जेईटी) की मेरिट पर होगा।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 30 अप्रैल को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईटी परीक्षा करवाई है। इसकी मेरिट में आने वाले छात्रों को विभिन्न होटल मैनेजमेंट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। हमीरपुर में भारत सरकार और प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होटल मैनेजमेंट संस्थान चलाया जा रहा है।
इसमें बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एंड एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 120 सीटें, क्राफ्टसमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन और डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज कोर्स में 30-30 सीटें हैं। ये कोर्स नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी (एनसीएचएमसीटी) से मान्यता प्राप्त हैं। संस्थान में हुनर से रोजगार के तहत भी कोर्स करवाए जा रहे हैं।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 30 अप्रैल को हुआ है। मेरिट पर होटल मैनेजमेंट संस्थान में विद्यार्थियों को एडमिशन मिलेगी। वर्तमान में संस्थान में बीएससी के लिए 120 सीटें, डिप्लोमा कोर्स के लिए 30-30 सीटें निर्धारित हैं। 18 जुलाई तक नया सत्र शुरू होगा। -पुनीत बंटा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज, आईएचएम हमीरपुर