फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के बीच जमकर मारपीट, दून विवि पहुंची पुलिस

Wed, 04 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट होने के बाद बुधवार को छात्रों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। बाद में विवि
विज्ञापन

प्रशासन ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

अब शिकायतकर्ता छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन उनके खिलाफ प्रॉक्टर कमेटी बनाकर जांच करने के बहाने उन्हें निष्कासित करना चाहता है।

दून विश्वविद्यालय के छात्र नवनीत राजोरिया ने बताया कि वह मंगलवार को कुलपति प्रो. वीके जैन से इकोनोमिक्स में पीएचडी बंद करने सहित स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स की कई समस्याओं को लेकर वार्ता करने गए। 

दस छात्रों ने की मारपीट
वहां उनकी कुलपति से नोकझोंक हो गई। छात्र मोहित पांडे, नवनीत और कुलदीप ने बताया कि शाम को जब वह कैंपस में थे तो करीब दस छात्रों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाना नेहरू कालोनी में की। बुधवार को पुलिस विवि परिसर पहुंची। 
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने पुलिस यह कहकर लौटा दिया कि यह मामला सुलझा लिया जाएगा। तीनों छात्रों का आरोप है कि अब विवि ने उनके खिलाफ प्रॉक्टर कमेटी का गठन कर दिया है। विवि का मकसद इस बहाने उन्हें निष्कासित करने का है।
विज्ञापन


हालांकि मामले में विवि के उप कुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई है। उन्होंने किसी भी तरह की प्रॉक्टर कमेटी की जांच बैठाने की जानकारी से इंकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें