इंटरनेट पर अपना रिजल्ट देखती लड़कियां
- फोटो : फाइल फोटो
सीबीएसई का 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स एक क्लिक करके यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। सभी रीजन के नतीजे एक घोषित किए गए हैं।ऑनलाइन, टेलीफोन, आईवीआरएस व सर्च इंजन बिंग के माध्यम से भी स्टूडेंट्स रिजल्ट देख सकते हैं।
www.cbse.nic.in, www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एनआईसी और एमटीएनएल के टेलीफोन नंबरों 011-24300699 या 011-28127030 अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं।
यहां क्लिक करके देखिए रिजल्ट
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार 14,99,122 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 6,06,437 लड़कियों और 8,92,685 लड़के एग्जाम में बैठे थे। इस बार 96.21 फीसदी रिजल्ट रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 96.36 है, जबकि लड़कों का 96.11 है। चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 95.99, मोहाली का 97.11 और पंचकूला का 99.85 रहा।