फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की जमा दो परीक्षा में हिमाचल का डंका

Mon, 23 May 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
अपूर्वा चौहान, गोविंद अटवाल और तमन्ना जरियाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में हिमाचल के छात्रों ने दबदबा कायम किया है। पंचकूला रीजन में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। हिमाचल के कुछ मेधावी विद्यार्थियों ने 97 फीसदी अंक अर्जित कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। राजधानी स्थित डीएवी न्यू शिमला की छात्रा अपूर्वा चौहान ने कामर्स में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


जबकि हमीरपुर जिले के डीएवी स्कूल भटोली के गोविंद अटवाल एवं ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की छात्रा तमन्ना जरियाल ने भी 97 फसदी अंक अर्जित किए। इसके अलावा डीएवी स्कूल हमीरपुर की छात्रा श्रेया ने 96.8 फीसदी, वरिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के छात्र अद्वितीय जसवाल ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।

विज्ञान संकाय में डीएवी न्यू शिमला के छात्र हर्ष चौहान, ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की छात्रा श्वेता एवं नंदिता, सिरमौर जिले के गुरूनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा अंचल वर्मा एवं परवाणू स्थित आयशर स्कूल की छात्रा कृष्णा मेहरा ने 96-96 फीसदी अंक लेकर परिजनों एवं अपने स्कूलों का नाम रोशन किया।जबकि डीएवी स्कूल हमीरपुर की छात्रा शिवानी ने 95.8 लेकर प्रथम स्थान झटका।
विज्ञापन


डीएवी स्कूल न्यू शिमला की छात्रा द्विविजा शर्मा ने कला संकाय में 95.6 फीसदी, एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की छात्रा सिमरन चौहान ने 95.5 अंक अर्जित किए। कुल्लू स्थित लॉ मांटेसरी स्कूली की छात्रा मनमेहर कौर, स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा रिताशा सिसौदिया एवं डीएवी स्कूल पांवटा साहिब की पल्लवी ने 95.2 लेकर प्रथम स्थान हासिल किए हैं।

पंचकूला रीजन का परीक्षा परिणाम 82.97 फीसदी

वरिष्ठ पब्लिक स्कूल ऊना के छात्र अद्वितीय जसवाल, विज्ञान संकाय में डीएवी न्यू शिमला के छात्र हर्ष चौहान, ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की छात्रा श्वेता। - फोटो : अमर उजाला
जबकि डीएवी स्कूल हमीरपुर की छात्रा सैरी चोपड़ा, हिम अकादमी विकासनगर हमीरपुर की छात्रा विशाखा श्रीवास्तव एवं गुरूनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा खुशबू एवं ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी की छात्रा सैलजा, किरण, कोमल, शिवानी, 

तमन्ना वर्मा एवं गरप्रीत कौर ने 95-95 फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिमला स्थित लारेट कान्वेंट ताराहाल स्कूल में मेडिकल संकाय से निखिला ठाकुर ने 94.4, कामर्स संकाय से याकता लाल ने 94.2 फीसदी, आर्ट संकाय से शिवानी बजाज ने 93.4 फीसदी और नॉन मेडिकल में अरुबा सूद ने 93 फीसदी अंक अर्जित किए।

सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरजे खांडेराव के अनुसार पंचकूला रीजन से इस बार 12वीं परीक्षा का परिणाम 82.97 रहा। जबकि देश का ओवरऑल पास प्रतिशत 83.05 फीसदा रहा। रीजन से कुल 165441 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिनमें से 95692 पास हुए। 95602 लड़कों ने परीक्षा दी जिनमें से 74101 सफल हुए।

लड़कों का सफलता प्रतिशत 78.59 रहा। जबकि 69839 लड़कियों में से 61698 उत्तीर्ण हुई। लड़कियों की सफलता प्रतिशत 88.92 रहा। सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में 57.22 प्रतिशत लड़के एवं 63.87 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई जबकि र्प्राईवेट स्कूलों में

79.47 प्रतिशत लड़के एवं 90.33 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी। जेएनवी स्कूलों में लड़कों का पास प्रतिशत 93.64 और लड़कियों का 96.69 फीसदी रहा। जबकि केंद्रीय विद्यालयों में 93.84 लड़के और 96.36 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई को

सीबीएसई रिजल्ट
बारहवीं के जो परीक्षार्थी एक विषय में फेल हैं उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। इसके लिए बोर्ड की ओर से ऑन लाइन आवेदन जल्द शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थी वेबसाइट देखते रहें। कंपार्टमेंट परीक्षा 16 जुलाई को होगी। एक से अधिक विषयों में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट में शमिल नहीं हो सकेंगे।

पुनर्मूल्यांकन के लिए सात दिन में करें आवेदन
बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम को लेकर आने वाली शिकायत के समाधान के लिए परीक्षार्थी को रिजल्ट की घोषणा के सात दिन के भीतर ऑन लाइन स्क्रूटनी फार्म भरना होगा। इसके लिए आवेदन जल्द शुरू हो जाएगा।

क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। अब परीक्षार्थी स्क्रूटनी से संतुष्ट नहीं होने पर अपनी उत्तर पुस्तिका के 10 प्रश्नों का पुनर्मूल्याकन करवा सकता है।

जेईई एडवांस में भाग लेने वालों के लिए विशेष सुविधा
सीबीएसई की ओर से जेईई एडवांस में शामिल हो रहे छात्रों की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। ऐसे परीक्षार्थियों को परिणाम में संशोधन के लिए आवेदन पर जेईई एडवांस का रोल नंबर लिखकर आवेदन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें