सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में कॉमर्स स्ट्रीम की ट्राइसिटी टॉपर महक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आज घोषित हुए सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में लैब टेक्निशियन की बेटी महक ने कॉमर्स में टॉप करके नाम रोशन किया। महक शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। शनिवार को जैसे ही रिजल्ट आया, स्टूडेंट्स और उनके परिजनों के चेहरे खिल गए।
महक जीएमएसएसएस- 16 की स्टूडेंट हैं। सेक्टर -22 की रहने वाली महक शर्मा के पिता लैब टेक्निशियन है। वह अपनी टीचर तरविंदर को अपना आदर्श मानती है। महक शर्मा ने बताया कि वह चार घंटे रोजाना सेल्फ स्टडी करती थी। इसके अलावा जो भी समस्या होती थी, उसे अपने टीचर से डिस्कस करती थी।
महक ने बताया कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना चाहती हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती है। उनके पिता ने मेडिकल फील्ड में होने के बाद भी उस पर कभी दबाव नहीं डाला। महक को कॉमर्स पसंद थी। इसलिए कॉमर्स में ही उसे दाखिला दिलाया।