सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के होनहारों ने शनिवार को घोषित 10वीं सीबीएसई रिजल्ट में ट्राइसिटी में धाक जमाई है। डीपीएस के 121 स्टूडेंट ने बोर्ड रिजल्ट में परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किया हैं। स्कूल ने पिछले साल के रिकार्ड भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार 2015 में स्कूल के 112 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। ट्राइसिटी में भी डीपीएस के सबसे अधिक स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। 10 सीजीपीए हासिल करने वालों में चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों ने ही बाजी मारी है। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस के 62, सेक्रेड हार्ट के 60 ,सेंट जोंस 48, मानव मंगल 48 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
कॉन्वेंट स्कूलों में 214 स्टूडेंट केे 10 सीजीपी: शहर के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा। चार कॉन्वेंट स्कूलों में कुल 214 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल के 62 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। सेक्टर-26 सेक्रेड हार्ट क े60, सेंट जोंस में 48 और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की 44 छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
विज्ञापन
नवोदय का 100 फीसदी रिजल्ट
सेक्टर-25 स्थित नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट ने 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल संतोष शर्मा ने बताया कि रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। 3 स्टूडेंट मुकेश साहनी, शैली कंबोज और शिवानी चौरसिया ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर कई होनहारों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 9.5 सीजीपीए हासिल करने वाली चंदा ने आर्थिक तंगी के बावजूद काफी अच्छा रिजल्ट दिया है। चंदा के चार भाई बहन हैं और पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पिता विकलांग होते हुए भी बेटी के सपने को पूरा करने करना चाहते हैं।
स्कूल का नाम 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
डीपीएस-40-121, सेंट ऐंस-62, सेक्रेड हार्ट-60, सेंट जोंस- 48, मानव मंगल-48, माउंट कार्मल-45, भवन विद्यालय-46, कार्मल कान्वेंट-44, जीएनपीएस-36-36, केबीडीएवी-32, शिवालिक-41-32, शिशु निकेतन-22-30, सेंट सोल्जर-26, विवेक हाई स्कूल-24, एसडी-32-16, डीएवी-15-10, जीजीएसएस-26-3
शहर के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 2015 के मुकाबले इस बार बेहतर रहा। 2015 के मुकाबले 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। जानकारी अनुसार पिछले साल 29 स्टू़डेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किए थे, लेकिन इस बार संख्या 83 तक पहुंच गई है। लेकिन ओवरऑल रिजल्ट प्राइवेट के मुकाबले काफी फीका रहा है। सेक्टर-19 गवर्नमेंट मॉडल इस साल टॉप पर रहा है। स्कूल के 15 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल-16 रहा। स्कूल के 12 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। गवर्नमेंट मॉडल-46 और गवर्नमेंट मॉडल-37 बी के 8-8 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। गवर्नमेंट मॉडल 36 के 6 स्टूडेंट भी 10 सीजीपीए लिस्ट में शामिल हैं।