फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10वीं के रिजल्ट में ट्राइसिटी में पंचकूला अव्वल

Sun, 29 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के रिजल्ट में एकबार फिर पंचकूला के होनहारों ने 99.85 फीसदी रिजल्ट के साथ ट्राईसिटी में अपनी धाक जमा  दी है। दसवीं के रिजल्ट में पास प्रतिशत में भी पंचकूला ही नंबर वन तो रहा ही साथ ही दस सीजीपीए हासिल करने वाले स्टूडेंट भी पंचकूला में ही सबसे ज्यादा 20.86 फीसदी रहे। मोहाली का रिजल्ट 97.11 फीसदी रहा तो वहीं चंडीगढ़ का रिजल्ट 95.90 रहा।
विज्ञापन


दस सीजीपीए हासिल करने वाले पंचकूला में जहां 20.89 फीसदी स्टूडेंट्स रहे वहीं मोहाली में दस सीजीपीए हासिल करने वाले स्टूडेंट्स सिर्फ 16.54 फीसदी और चंडीगढ़ में दस सीजीपीए हासिल करने वाले 8.3 फीसदी स्टूडेंट्स ही रहे। पंचकूला के 3288 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और उसमें से 3283 स्टूडेंट्स पास हुए। मोहाली के 3007 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और उसमें से 2920 स्टूडेंट्स पास हुए। चंडीगढ़ के 17172 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और उसमें से 16483 स्टूडे्टस पास हुए।

पंचकूला की लड़कियों ने मारी बाजी
दसवीं के रिजल्ट में पंचकूला की लड़कियों ने ट्राईसिटी को पछाड़ दिया। पंचकूला की लड़कियों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.76 फीसदी रहा। वहीं मोहाली में लड़कियों का रिजल्ट 98.94 फीसदी रहा और लड़कों का रिजल्ट 95.85 फीसदी रहा। चंडीगढ़ में लड़कियों का रिजल्ट 96.41 फीसदी और लड़कों का रिजल्ट 95.64 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में ट्राइसिटी का रिजल्ट
पंचूकला
प्राइवेट स्कूल 99.83
जेएनवी 100
केवी 100
चंडीगढ़
गवर्नमेंट स्कूल 94.70
प्राइवेट स्कूल 97.83
जेएनवी 100
केवी 99.86

मोहाली
गवर्नमेंट स्कूल 100
प्राइवेट स्कूल 96.88
केवी 99.56

चंडीगढ़ में कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 17172
चंडीगढ़ में पास स्टूडेंट्स 16483
मोहाली में कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 3007
मोहाली में पास स्टूडेंट्स 2920
पंचकूला में कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 3288
पंचकूला में कुल पास स्टूडेंट्स 3283

चंडीगढ़ में कुल रजिस्टर्ड गर्ल्स 7738
चंडीगढ़ में कुल पास गर्ल्स 7460
मोहाली में कुल रजिस्टर्ड गर्ल्स 1223
मोहाली में कुल पास गर्ल्स 1210
पंचकूला में कुल रजिस्टर्ड गर्ल्स 1237
पंचकूला में कुल पास गर्ल्स 1237
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें