फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10वीं का रिजल्ट, लड़कियां अव्वल, लड़के फिसड्डी

Sun, 29 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
uttarakhand board result
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। पंचकूला रीजन ( हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़) में इस बार भी लड़कियां लड़कों के मुकाबले आगे रहीं। पिछले साल के मुकाबले दसवीं कक्षा का परिणाम .32 फीसदी ज्यादा रहा। वर्ष 2015 में पास परसेंटेज 97.87 था वहीं इस बार पास परसेंटेज 98.14 फीसदी रहा।
विज्ञापन


इस  बार सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का परिणाम शानदार रहा। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरजे खांडेराव ने कहा कि पंचकूला रीजन में 98.14 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। इसमें लड़कियों का परसेंटेज 98.64 फीसदी और लड़कों का परसेंटेज 97.82 फीसदी रहा। क्षेत्रीय अधिकारी आर जे खांडेराव के अनुसार पंचकूला रीजन में के 223113 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी जिसमें से कुल 218968 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

इनमें से 98.14 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 136424 लड़कों ने दसवीं की परीक्षा दी जिनमें से 133456 उत्तीर्ण हुए। रीजन में लड़कों का पास परसेंटेज 97.82 फीसदी रहा। दसवीं में कुल 86689 लड़कियों ने  परीक्षा दी और उसमें से 85512 लड़कियां पास हो सकीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.64 रहा ।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों का परिणाम बेहतर
आरजे खांडेराव ने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास  प्रतिशत 93.51 रहा और 94.26 लड़कियां पास हुईं। प्राइवेट स्कूलों के  97.98 फीसदी लड़के और 98.95 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। इसी प्रकार जेएनवी  स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 99.54 फीसदी रहा और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.83 फीसदी रहा।  केवीएस स्कूलों के 99.29 लड़के और 99.55 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। उन्होंने कहा कि पिछले साल दसवीं में 97.87 प्रतिशत  लड़के और लड़कियां  पास हुये थे।
विज्ञापन

 इस क्षेत्र का सबसे बढिया नतीजा जवाहर नवोदय विद्यालयों का रहा।

तुलनात्मक आंकड़ा
वर्ष 2015
कुल कंडीडेंट रजिस्टर्ड 207132
पास परसेंटेज 97.87
वर्ष 2016
कुल कंडीडेट रजिस्टर्ड 223113
पास परसेंटेज 98.14

केवीएस (लड़के)
वर्ष 2015 98.85
वर्ष 2016 99.29
केवीएस (लड़कियां)
वर्ष 2015 98.98
वर्ष 2016 99.55
जेएनवी (लड़के)
वर्ष 2015  99.55
वर्ष 2016 99.54
जेएनवी (लड़कियां)
वर्ष 2015 99.82
वर्ष 2016 99.63
सरकारी  (लड़के)
वर्ष 2015  88.59
वर्ष 2016 93.51
सरकारी (लड़कियां)
वर्ष 2015 93.02
वर्ष 2016 94.26
इंडिपेंडेंट-प्राइवेट (लड़के)
वर्ष 2015  97.66
वर्ष 2016 97.98
इंडिपेंडेंट-प्राइवेट (लड़कियां)
वर्ष 2015 99.23
वर्ष 2016 98.95
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें