फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th: जानिए ट्राइसिटी में कितने विद्यार्थियों को मिला 10 सीजीपीए

Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीबीएसई र‌‌िजल्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में ट्राइसिटी के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले साल के मुकाबले पास प्रतिशत के साथ ही 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या में भी जबर्दस्त इजाफा हुआ है। जानकारी अनुसार ट्राइसिटी के 2548 विद्यार्थियों ने इस बार परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किया है। 10 सीजीपीए पाने वालों में सबसे अधिक चंडीगढ़ के 1379 स्टूडेंट शामिल हैं।
विज्ञापन


पंचकूला से 686 और मोहाली के 483 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। 2015 के मुकाबले इस साल 10 सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों की संख्या  907 अधिक है। पिछले साल कुल 1641 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए पाए थे। ओवर ऑल रिजल्ट में भी ट्राइसिटी की बेटियों की दबदबा रहा है। चंडीगढ़ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 के 121 स्टूडेंट, पंचकूला स्थित भवन विद्यालय के 91 और सतलुज पब्लिक स्कूल के 84 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। दोपहर रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट स्कूल में पहुंचने शुरू हो गए। 

सेंट कबीर के 114 स्टूडेंट का सीबीएसई ने रिजल्ट रोका  
 सेक्टर-26 स्थित शहर के प्रतिष्ठित सेंट कबीर स्कूल के विद्यार्थियों का शनिवार को सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी नहीं किया। सेंट कबीर के 114 स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में अपीयर हुए थे। एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने कहा कि रिजल्ट नहीं आने के कारण उनका बेटा श्रेयस तनाव में है। श्रेयस स्कूल का हेड ब्वॉय भी है। उधर स्कूल प्रिंसिपल की ओर से अभिभावकों को भेजे मैसेज में कहा कि रिजल्ट को लेकर रीजनल सीबीएसई सेंटर और दिल्ली में संपर्क किया गया है। जल्द ही रिजल्ट घोषित करवाने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन


आरजे खांडेराव ,रीजनल डायरेक्टर सीबीएसई पंचकूला ने बताया ‌कि ट्राइसिटी में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट पिछले सालों से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों ने काफी अच्छा रिजल्ट दिया है। 10 सीजीपीए पाने वालों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें