कंपनी चयनित युवाओं को 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी।
आईटीआई मंडी में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हरियाणा की विजन मोबाइल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी 1000 बेरोजगारों को नौकरी देगी। इसके लिए 13 अप्रैल को कंपनी आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कैंपस इंटरव्यू में कोपा ट्रेड होल्डर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कंपनी चयनित युवाओं को 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का सालाना पैकेज देगी। कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश के साथ ही बाहरी राज्यों के आईटीआई पास युवा और युवतियां भी भाग ले सकेंगे। कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशयन, आईटी, कंप्यूटर, कोपा, रेडियो, टीवी रिपयेरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेड डिप्लोमा होल्डर युवा और युवतियां भाग ले सकती हैं।