पंजाब बोर्ड एजुकेशन बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा ली गई। इस दौरान पूरे राज्य में 23 छात्र नकल करते पकड़े गए। इसके अलावा 2 सेंटरों की परीक्षा रद्द कर दी गई। बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि नकल के मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी। जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह की शिफ्ट में गणित का पेपर था। राज्य में सेंटरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान उड़नदस्तों की टीम ने छापे मारकर 8 सेंटरों से 23 छात्रों को नकल करते दबोेच लिया।
इसके अलावा फिरोजपुर और तरनतारन के दो सेंटरों पर परीक्षा को रद्द कर दिया है। इनमें शहीद ऊधम सिंह पंजाबी हाई स्कूल बहादुर नगर और एचएस सैन सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सेंटरों पर परीक्षा के सही इंतजाम थे।
इन सेंटरों पर पकड़े नकलची
जिला-----------नकलची
अमृतसर----------एक
फरीदकोट----------दो
फिरोजपुर---------ग्यारह
होशियारपुर--------दो
करपूथला---------चार
लुधियाना---------एक
मनसा------------एक