स्टूडेंट्स को देनी होगी बढ़ी हुयी फीस
- फोटो : Demo pic
एक तरफ लखनऊ विश्वविद्यालय बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। वहीं दूसरी ओर अनुदानित कॉलेजों के सामने समस्या है कि वह अपने यहां प्रवेश कैसे लेंगे।
असल में एनसीटीई ने सत्र 2015-17 से बीएड के कोर्स को दो साल का करने के साथ शिक्षकों की नियुक्ति के मानक बदले हैं। लेकिन अभी तक नए मानक के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई है।