फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहिब के जन्मदिवस पर छात्रों को तोहफा देगी सरकार

Thu, 07 Apr 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एचपीटीयू ने प्रवेश शुल्क के बाद अब परीक्षा और केंद्र शुल्क बढ़ाया है।
विज्ञापन
डॉ. बीआर अंबेडकर के 125वें जन्मदिवस पर सरकार विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करेगी। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने डॉ. बीआर अंबेडकर स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने को मंजूरी दी है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


यह फैसला डॉ. अंबेडकर जन्मदिवस उत्सव कमेटी की बैठक के दौरान लिया गया। स्कीम के तहत दसवीं और बारहवीं के 125-125 उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। दसवीं के विद्यार्थियों को एक लाख, बारहवीं के विद्यार्थियों को सवा लाख रुपये मिलेंगे।

विश्वविद्यालयों में डॉ. अंबेडकर केजीवन, दर्शन और कार्यों पर सेमिनार आयोजित करने का फैसला किया गया। जिसकेलिए सीपीएस सोमप्रकाश, इंदर इकबाल सिंह अटवाल और विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स की कमेटी गठित की गई। उच्च शिक्षा सचिव को इसका नोडल अफसर नियुक्त किया गया। यह कमेटी सेमिनार के संबंध में विस्तृत सूची तैयार करेगी। 
विज्ञापन

निजी विद्यालयों में होंगे सेमिनार

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देतीं छात्राएं।
सेमिनार निजी विश्वविद्यालयों में भी होंगे। सबसे पहले 125वें जन्मदिवस को समर्पित सेमिनार पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में जुलाई में कराया जाएगा। जिसमें प्रमुख स्कॉलर, सियासी विद्वान, शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। बादल ने पंजाबी यूनिवर्सिटी में नागपुर यूनिवर्सिटी की तर्ज पर डिपार्टमेंट ऑफ बाबा साहिब अंबेडकर स्टडीज स्थापित करने को सहमति दी।

उच्च्च शिक्षा व स्कूल विभागों को भी डॉ. अंबेदकर केजीवन और कार्यों पर भाषण मुकाबले, क्विज और पेपर प्रजेंटेशन के मुकाबले करवाने को कहा गया। सीएम ने डॉ. अंबेडकर के लेखन व भाषण के 47 संस्करणों को अंग्रेजी से पंजाबी में अनुवाद करने का काम पंजाबी यूनिवर्सिटी को सौंपा। बैठक में स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, सीपीएस सोम प्रकाश, प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दो दिन होंगे समर्पित

2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से - फोटो : अमर उजाला
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा के अगले सत्र के पहले दो दिन डॉ. अंबेडकर पर समर्पित करने को सहमति दी है, जिसमें भारतीय संविधान के पितामह की फिलॉस्फी, विभिन्न पक्षों पर उनकी पहुंच, दबे-कुचले वर्ग के लिए किए कार्यों पर विचार-विमर्श होगा। संसद में भी सत्र के दो दिन इस पर समर्पित किए गए थे। बादल ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर फगवाड़ा में राज्यस्तरीय समागम करवाने को सहमति दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें