फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का मौका, जल्द करें आवेदन

Mon, 18 Apr 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
ऑनलाइन पंजीकरण 16 अप्रैल से 20 मई तक करवाया जा सकेगा। - फोटो : DEMO Pic
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से 31 मई से 5 जून तक रामपुर में सेना के लिए भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


यह भर्ती सेना में सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक व नर्सिंग सहायक और डीएससी (भूतपूर्वक सैनिक) पदों के लिए होगी। डायरेक्टर रिक्रूटिंग एआरओ शिमला कर्नल योगेश जोशी ने कहा कि भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 16 अप्रैल से 20 मई तक करवाया जा सकेगा।

भर्ती में कोई भी उम्मीदवार बिना ऑनलाइन पंजीकरण के भाग नहीं ले सकता। उक्त दिनों में इन सभी जिलों के सेवारत सैनिक, भूतपूर्वक सैनिक, युद्ध विधवाओं के पुत्रों, एनसीसी तथा खेल प्रमाणपत्र धारकों की भी भर्ती होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने साथ मूल दस्तावेज दसवीं एवं बारहवीं पास की अंक तालिका, मूल निवास, स्थायी प्रमाण पत्र और डोगरा व जाति प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार, एसडीएम से हस्ताक्षरित, चरित्र प्रमाण पत्र व अविवाहित होने का प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर का होना चाहिए।

यहां करें पंजीकरण
ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणियों के प्रार्थना पत्र प्रवेश के लिए  www.joinindianarmy.nic.in पर आमंत्रित किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए युवा 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें