फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई में कम लगते हैं नंबर तो करें अप्लाई

Thu, 12 May 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कम नंबर पाने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजे जारी होने के बाद अब अपेक्षा से कम अंक हासिल करने वाले छात्र रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी छात्रों को अपने स्कूल के माध्यम से रिचेकिंग का आवेदन करने को कहा गया है। रिचेकिंग के बाद अगर गलती पकड़ी गई तो इससे छात्र के मार्क्स भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


10वीं और 12वीं के लिए अलग डेट
सीआईएससीई के मुताबिक 10वीं के छात्र अपने स्कूल के माध्यम से 6 जून 2016 तक रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि 12वीं के छात्र 26 मई तक रिचेकिंग को आवेदन कर सकते हैं। उनकी रिक्वेस्ट स्कूल के माध्यम से आने के बाद काउंसिल उस पर विचार करेगी। इस आधार पर रिचेकिंग में नंबर बढ़ने की सूरत में छात्र को फायदा होगा। ऐसे सभी छात्र, जिन्हें अपने अंकों पर डाउट है, वह सीधे अपने स्कूल में रिचेकिंग को संपर्क कर सकते हैं।

दोबारा 12वीं के लिए करें आवेदन
काउंसिल के मुताबिक ऐसे छात्र जो इस बार 12वीं में पहुंचे हैं, वह 31 अगस्त 2016 तक अपने स्कूल के माध्यम से एग्जाम के लिए एप्लाई कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो कि परीक्षा में असफल हो गए हैं और उन्हें बिना अटैंडेंस के 12वीं की परीक्षा देनी है, वह अपने स्कूल के प्रिंसिपल के माध्यम से 15 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नए सत्र के लिए छात्रों को काउंसिल की वेबसाइट से पूरे रेगुलेशन और सिलेबस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें