दो परीक्षाओं में से युवा एक ही परीक्षा दे पाएंगे।
एक दिन में दो प्रवेश परीक्षाएं होने से अभ्यर्थी असमंजस में हैं। युवा कौन सी प्रवेश परीक्षा दें कौन सी छोड़ें, इसको लेकर टेंशन बढ़ गई है। अभ्यर्थियों के अनुसार आल इंडिया प्री-वेटरनरी टेस्ट 14 मई को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक न्यू शिमला के जेसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी मिल गए हैं।
इसी दिन बी-फार्मा आयुर्वेद की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा हमीरपुर के निजी शिक्षा संस्थान में होनी निश्चित है। इसके लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड मिल गए हैं। एक दिन में होने वाली दो प्रवेश परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थी परेशान हैं।
अभ्यर्थियों विजय कुमार, अनिल कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार, ऊषा कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रीति आदि ने सरकार तथा प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से आग्रह किया है कि बीफार्मा आयुर्वेद की तारीख में बदलाव किया जाए।