फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT: 5500 रैंक तक मिल सकती है एमबीबीएस की सीट

Sat, 16 Apr 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एक मई को होने जा रहा है एआईपीएमटी का आयोजन
  • करीब 2300 एमबीबीएस और 281 बीडीएस सीटों के लिए मुकाबला
विज्ञापन
exam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा एआईपीएमटी में 5500 रैंक तक वाले छात्रों को एमबीबीएस और 7300 रैंक वाले तक अभ्यर्थियों को बीडीएस की सीट मिल सकती है। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) का आयोजन एक मई को होने जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा से देश के 123 एमबीबीएस व 29 डेंटल कालेजों में दाखिले मिलेगा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कम सीटें और ज्यादा दावेदार होने की वजह से हर साल भारी मारामारी रहती है। 

720 अंकों की इस प्रवेश परीक्षा में 438 अंक तक के छात्रों को तृतीय राउंड में जाकर मौका मिलने की संभावना होती है। अच्छी रैंक के आधार पर प्रथम राउंड की काउंसिलिंग होती है, जिसमें अच्छे चिकित्सा संस्थानों में एडमिशन मिल जाता है।
विज्ञापन


यह है कटऑफ का आंकड़ा
एमबीबीएस के लिए वर्ष 2013 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट) प्रवेश परीक्षा के बाद सामान्य श्रेणी वाले 6003 रैंक तक के छात्र को एमबीबीएस की सीट मिली थी। वर्ष 2014 में एआईपीएमटी में सामान्य श्रेणी के 5646 रैंक तक के छात्र को सीट मिली थी। 
विज्ञापन

साल दर साल बढ़ती जा रही प्रतिस्पर्धा, सीटें हो रही कम

परीक्षा - फोटो : demo pic
2013 में भी ओबीसी की कटऑफ 5988 जबकि वर्ष 2014 में 5661, एससी की कटऑफ वर्ष 2013 में 34425 और वर्ष 2014 में 37144 रही। एसटी की 2013 में कटऑफ 58310 और वर्ष 2014 में 63880 रही। 

साल दर साल बढ़ती जा रही प्रतिस्पर्धा के बीच इस साल एमबीबीएस में सामान्य श्रेणी में 5500, ओबीसी में 5650, एससी में 38000 और एसटी में 63000 रैंक तक आने वाले छात्रों को एमबीबीएस की सीट पर दाखिला मिल सकता है। 

जबकि बीडीएस में सामान्य श्रेणी के छात्रों को इस साल 7300, ओबीसी के छात्रों को 7300, एससी के छात्रों को 42400 और एसटी के छात्रों को 71000 रैंक तक दाखिला मिलने की संभावना है। 

एआईपीएमटी 2015 की कटऑफ
श्रेणी-कटऑफ मार्क्स
सामान्य-442        
ओबीसी-435        
एससी-298
एसटी-289

एमबीबीएस की 2300 सीटों के लिए दाखिले का मुकाबला आसान नहीं है। अंतिम समय में अभ्यर्थियों को जितना हो सके, पुराने प्रश्न पत्र हल करें। टॉपिक्स कवर करें। 

चूंकि परीक्षा में हाथ की घड़ी भी नहीं ले जा सकते, लिहाजा समय प्रबंधन की भी अच्छी तरह से प्रैक्टिस कर लें। आल इंडिया कोटे में अच्छी रैंक पर किसी भी नामी से नामी मेडिकल कालेज में दाखिला मिल सकता है। 
-डीके मिश्रा, निदेशक, अविरल क्लासेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें