फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि का दीक्षांत समारोह 18 को

Sun, 03 Apr 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में शाम‌िल होंगे नीति आयोग के उप चेयरमैन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के बाद अब शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय ने भी अपने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 18 अप्रैल को समारोह के लिए तय तीथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इसमें नेशनल इंस्टीट्यूशन फार ट्रांसफार्मिंग इंडिया (नीति) आयोग के उप चेयरमैन अरविंद पनगड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि राज्यपाल एनएन वोहरा सहित सरकार बनने पर सीएम और अन्य मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। 

समारोह में 220 स्टूडेंट्स को अलग-अलग विषयों में डिग्रियां और पदक दिए जाएंगे। यह कृषि विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह होगा। विवि के रजिस्ट्रार दिलीप काचरू ने इसकी जानकारी दी है। 2015-2016 सत्र के लिए वेटरनरी और एग्रीकल्चर में पीएचडी डिग्री एवं एमएमसी की डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा एग्रीकल्चर और वेटरनरी में बीएससी डिग्री दी जाएगी। 
विज्ञापन


एमबीए के पहले बैच को डिग्री
यूनिवर्सिटी में वर्ष 2013-2014 के पहले एमबीए के बैच को भी दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलेगी। तीन साल पहले यूनिवर्सिटी में एमबीए एग्री मैनेजमेंट और बीएससी माइक्रो बायो टेक्नोलॉजी विषय शुरू किए गए थे।

छह स्टूडेंट्स माइक्रो टेक्नोलॉजी और 13 एमबीए एग्री मैनेजमेंट में डिग्री लेंगे। समारोह के लिए विवि प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह की रूपरेखा तय कर ली गई है। सरकार गठन होने के बाद इसमें कुछ बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें